विवादित कार्यप्रणाली और भृष्टाचार के गम्भीर आरोपों से घिरे मुकेश जैन को राज्य सरकार ने 16 जुलाई को परिवहन आयुक्त के पद स्थानांतरण कर श्री संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया।
सिटी टुडे को प्राप्त जानकारी अनुसार अपने स्थानांतरण की पूर्व में ही भनक लग जाने के बाद पूर्व परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने अपने कार्यकाल में ही 50 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों की CR लिखने के लिए सभी संबंधित फाइलें भोपाल कैंप कार्यालय में बुलवाई थी परंतु किसी की भी CR नहीं लिखी, सूत्रों अनुसार 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली लिखने के लिए मुकेश जैन के बंगले भेजी गई फाइलें उनके पद से हट जाने के बाद आज भी यह फाइलें मुकेश जैन के निवास पर कैद होकर उनका हथियार बनी हुई है।
आखिर ऐसा क्यों? यह रहस्य आप खुद समझ गए होंगे परंतु स्थानांतरण के 40 दिन बाद भी मुकेश जैन के निवास पर इन 50 फाइलों को कब मुक्ति मिलेगी, कब मुकेश इन पर हस्ताक्षर करेंगे, यह तो वह खुद तय करेंगे फिलहाल मुख्यालय में एक उनका चहेता उन 50 फाइलों से संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को ग्रेड अनुसार CR लिखवाने की बात कर रहा है।
अब देखना है कि क्या इस मामले पर परिवहनमंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई कोई सार्थक पहल करेंगे या फिर मुकेश जैन इन 50 फाइलों को हथियार बनाने में सफल होंगे।